फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर को जल्द मिलेगा ओपन थिएटर एवं ऑडिटोरियम

Thu, 26 Jun 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम के नींव, फर्श व पिलर तैयार हो चुके हैं। यहां पार्किंग, मंच, कमरे, छत व बैठने की व्यवस्था करने जैसे काम बाकी हैं। निगम अफसरों ने एजेंसी को ये काम 16 माह में पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से दिव्य नगर योजना के तहत सेक्टर-17 में गुरु अर्जुन नगर के पास ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। इस पर कुल 52.87 करोड़ खर्च का अनुमान है। इसमें नगर निगम व प्रदेश सरकार को 50-50 फीसदी खर्च वहन करना है। 13 अगस्त 2024 को सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया था। इसके बाद दो दिसंबर 2024 को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भूमि पूजन व नींव रख निर्माण शुरू कराया था। इसके बाद छह माह में निर्माण कार्य का टेंडर लेने वाली एजेंसी जमीन की लेबलिंग करने से नींव, फर्श व पिलर तैयार करने का काम कर चुकी है। अन्य काम भी 16 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।


थिएटर में 500 व ऑडिटोरियम 1000 की सीटिंग-
पंचकूला की तर्ज पर शहर में ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम बनने से खुले व सभागार में कम खर्च में बड़े सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम हो सकेंगे। चूंकि अभी इतनी अधिक पार्किंग व सीटिंग वाले स्थान न होने से अनाज मंडियों या निजी पैलेसों व होटलों में कार्यक्रम करने पड़ते हैं। प्रोजेक्ट के डिजाइन मुताबिक सामने ओपन एयर थिएटर होगा, जिसमें खुले आसमान के नीचे मंच व उसके सामने 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के साथ कलाकारों के मेकअप व अन्य कमरे होंगे। ओपन एयर थिएटर के पीछे ऑडिटोरियम होगा, जहां इंडोर कार्यक्रमों के लिए मंच व सामने एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही वीआईपी, कांफ्रेंस व अन्य कमरे होंगे। इंडोर कार्यक्रमों के लिए हॉल व सभी कमरे वातानुकूल होंगे। ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम में ग्रीनरी और सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। ओपन एयर थिएटर के प्रवेश और पीछे के रास्ते पार्किंग बनाई जाएगी, जहां एक साथ 200 कार खड़ी हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन


वर्जन-
ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम का काम जल्द गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराने का प्रयास है। काम अगले 16 माह का लक्ष्य है। इसके लिए संबंधित एजेंसी सहित निगम अफसरों को निर्देश दिए हैं। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें