फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवान शिव की भक्ति में सराबोर रही नगरी

Sun, 04 Aug 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। श्रावण माह की शिवरात्रि पर ट्विन सिटी शिवभक्ति में सरोबार रही और शिवालयों व मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं शनिवार को भी श्रावणी शिवरात्रि का पर्व मनाया गया।
पंचांग के अनुसार शनिवार दोपहर तीन बजकर 20 मिनट तक शिवरात्रि थी। इस बार दो दिन श्रावणी शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। शुक्रवार को जहां कांवड़ियों व लोगों ने शिवालयों व मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। वहीं शनिवार को भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। दूसरे दिन भी भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक करके मन्नतें मांगी। शिवरात्रि के चलते शुक्रवार को देर रात तक मंदिर खुले रहे, वहीं शनिवार को भी दिनभर मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

इस दौरान कांवड़ियों के साथ अन्य लोगों ने भी भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग का जलाभिषेक किया। दिनभर मंदिरों से बम बम बोले, हर हर महादेव के जयघोष सुनाई दिए। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ जिले के प्राचीन व पौराणिक मंदिरों में रही। स्वयं-भू मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए अलसुबह ही लोगों की कतार लगने लगी थी।
विज्ञापन

भाटली स्थित प्राचीन स्वयं-भू शिव मंदिर, कलेसर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर मठ, बूड़िया के दयालगढ़ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, अमादलपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर, बिलासपुर के आदिबद्री स्थित केदारनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। वहीं शिवरात्रि पर मंदिरों व शिवालयों में भजन संध्या के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान करवाए गए। कई स्थानों पर हवन व भंडारा करवाया गया। दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें