फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर के बाजार अब रात में किए जाएंगे साफ, सुबह मिलेंगे चकाचक

Sat, 15 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महावीर चौक के पास बाजार में दिन के समय भीड़। संवाद
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के बाजार सुबह चकाचक मिलेंगे, इसके लिए रात में सफाई करवाई जाएगी। रात में बाजारों की सफाई करवाने का कार्य एजेंसी के माध्यम से होगा। इसके लिए नगर निगम ने 3.83 करोड़ रुपये बजट रखा है। निगम निविदा जारी करने की तैयारी कर रहा है। टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर करके काम शुरू हो जाएगा। नए साल से बाजार की रात में सफाई का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
नगर निगम क्षेत्र के बाजार में दिन के समय सफाई करना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। ज्यादातर बाजार संकरी सड़कों पर हैं। सारा दिन बाजार से भारी ट्रैफिक निकलता है। इससे कर्मचारियों के लिए ट्रैफिक के बीच सफाई करना मुश्किल हो जाता है। भीड़ में सफाई करते हुए कर्मचारियों को बार-बार रूकना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं नगर निगम के कर्मचारी जब सुबह सफाई करते हैं तो उनका काम खत्म होने तक दुकानें खुल जाती हैं। सफाई के दौरान धूल दुकानों में जाती है। इतना ही नहीं जैसे ही कर्मचारी सफाई करके जाते हैं तो दुकानदार दुकान की सफाई आदि करके कूड़े को फिर से सड़कों पर डाल देते हैं। इससे सफाई करने का कोई फायदा नहीं हो रहा है।
साफ सड़कों पर दिनभर कूड़ा बिखरा रहता है। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने बाजारों में रात के समय सफाई कराने का निर्णय लिया है। अब दुकानदारों को सफाई के समय में थोड़ा बदलाव करना होगा। दिनभर का जो कूड़ा दुकान में होगा उसे शाम को घर जाते समय दुकान के बाहर रखना होगा। ताकि एजेंसी के कर्मचारी उसकी सफाई कर सकें। जगाधरी के रक्षक विहार नाके से अग्रसेन चौक, बूड़िया चौक से जगाधरी पुलिस स्टेशन, जड़ौदा गेट से गुलाब नगर चौक, गौरी शंकर मंदिर से चुन्ना भट्टी रोड, हनुमान मंदिर से रेस्ट हाउस अंबाला रोड तक, निगम कार्यालय से नरेंद्र चौक, बर्तन बाजार, प्यारा चौक से जैन चक्की, प्यारा चौक से नेहरू पार्क तक, यमुना क्लब से सुविधा माल तक, यमुना क्लब से मेट्रो होटल तक, परशुराम चौक से भगत सिंह पार्क से होते हुए बस स्टैंड तक, मुंडा माजरा चौक से खालसा काॅलेज तक बाजार हैं।
वहीं रेलवे स्टेशन चौक से शहीद भगत सिंह चौक, शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक, महाराणा प्रताप चौक से विष्णु नगर चुंगी, कैंप बाजार, मीरा बाई बाजार से पेपर मिल गेट तक, पुराना रादौर रोड, बाल भवन कांसापुर रोड, आईटीआई चौक से सुढैल रोड, खेड़ा मोहल्ला से न्यू मार्केट में ज्यादा भीड़ रहती है। संवाद
विज्ञापन

निगम क्षेत्र के व्यावसायिक क्षेत्रों में अब रात के समय सफाई होगी। करीब 3.83 करोड़ का टेंडर लगने से शहर के सभी बाजार में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। दुकानदार शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। नालियों में कचरा न फेंके। रात को दुकान बंद करने से पहले दुकानदार दुकान से निकला कचरा बाहर रख दें।

-महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें