फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब सीआईए करेगी आदित्य हत्याकांड की जांच

Tue, 10 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आदित्य। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के गांव खजूरी में दो दिन पहले हुए बीए प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य हत्याकांड की जांच अब सीआईए-1 को सौंप दी गई है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने यह फैसला लिया है। अब सीआईए-1 की टीम पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और नामजद पिता-पुत्र आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार कॉलेज में हुई मामूली गाली-गलौच के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया था। आरोप है कि हत्यारोपी रक्षित पुत्र प्रीतम ने पहले समझौते का बहाना बनाकर आदित्य को फोन कर बुलाया। उसने कहा कि बैठकर विवाद खत्म कर लिया जाएगा। आदित्य अपने दोस्त राज कुमार के साथ बातचीत के लिए पहुंचा, लेकिन यह पूरी तरह सुनियोजित साजिश निकली।
विज्ञापन

जैसे ही दोनों मौके पर पहुंचे, रक्षित और उसके साथ आए चार-पांच अज्ञात युवकों ने आदित्य पर दरांती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे राज कुमार पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और फिलहाल उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीआईए-1 की टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें