फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम को दिया सामूहिक विवाह समारोह का न्योता

Mon, 12 Jan 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को शादी समारोह का निमंत्रण देते क्लब सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। रोटरी क्लब की ओर से 23 जनवरी को इंडियन पब्लिक स्कूल में पांच जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह करवाया जा रहा है। इसे लेकर रविवार को क्लब के सदस्यों ने संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शादी समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र भेंट किया। संदीप सैनी के नेतृत्व में क्लब सदस्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले और उन्हें विवाह कार्यक्रम के बारे में बताया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्लब की ओर से हर वर्ष पांच जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम करवाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें