फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम से मुद्दों पर मिला आश्वासन ः गुर्जर

Tue, 23 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखते भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर व अन्य। किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया रविवार को यमुनानगर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से किसानों के 15 सदस्यीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री से किसानों के मुद्दे बताए।
इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के समक्ष गन्ने के रेट बढ़ाने, कोऑपरेटिव बैंकों के कर्ज पर ब्याज माफ करने और नष्ट हुई फसलों के मुआवजे जैसे अहम मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यमुनानगर से रादौर सड़क मार्ग की खस्ता हालत का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने सड़क को फोरलेन बनने से पहले मजबूत कर मरम्मत कराने के सख्त निर्देश दिए। वहीं पिछले तीन माह से बंद अंबाला-शामली हाईवे पर किसानों के रास्तों को लेकर मुख्यमंत्री ने पूरा आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने डीसी प्रीति को निर्देश दिए कि रास्ते जल्द खोले जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर कहीं भी किसानों के नाले और रास्ते बंद नहीं किए जाएंगे। सुभाष गुर्जर ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद पोटली में रास्ता नहीं खुलता है तो प्रदेशाध्यक्ष रतनमान से मिलकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें