व्यासपुर। पाबनी-साढौरा मार्ग पर चतंग नदी के पास एक ऑल्टो कार के पलटने से उसमें सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए।बुधवार देर शाम खेड़ा ब्राह्मण गांव निवासी सूरज अपने दोस्तों के साथ सरावां की ओर से अपनी आल्टो कार में अपने गांव जा रहा था। निर्माणाधीन पुलिया की पटरी पार कर मेन रोड पर चढ़ने लगे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में जा गिरी। इससे उसमें तीनों दोस्त फंस गए। राहगीरों ने किसी तरह से उन्हें कार से बाहर निकाला। लोगों ने पीडब्ल्यूडी से मांग की है निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बरसात से पहले पुलिया बन कर तैयार हो जाए। संवाद