फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चौराहों पर नजर रखने के लिए लगे कैमरे खराब

Tue, 10 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर में आपराधिक घटनाओं व यातायात नियम तोड़ने वालों पर अंकुश और निगरानी के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि कैमरे ठीक करवाने के लिए पुलिस को प्रायोजक (स्पॉन्सर) नहीं मिल रहे हैं।
शहर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस की ओर से मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सीसीटीवी लगाए एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। चौराहों पर सीसीटीवी शहर की नामी कंपनी की ओर से इंस्टॉल करवाए गए थे। कैमरे लगवाने का पुलिस का मुख्य उद्देश्य आपराधिक घटनाओं व यातायात नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगाना था।
विज्ञापन

लगने के कुछ समय तक सीसीटीवी ठीक काम करते रहे। रखरखाव के अभाव में यह धीरे-धीरे खराब होने लगे थे। करीब पांच-छह साल से चौराहों के सीसीटीवी खराब हैं। कैमरे ठीक करवाने के लिए पुलिस के पास कोई बजट नहीं है। ऐसे में स्पॉन्सर से कैमरे ठीक करवाने की योजना बनाई गई। पुलिस को इसके लिए स्पॉन्सर नहीं मिले।
शहर के महाराणा प्रताप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, माता अहिल्याबाई चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, जगाधरी बस स्टैंड स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर चौक पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। खराब होने के बाद पुलिस ठीक करवाने के लिए विभिन्न संगठनों व सामाजिक संस्थाओं से बात की, परंतु किसी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।
कैमरे बंद होने से पुलिस को ऑनलाइन चालान में भी दिक्कत आती है। कैमरे से लाइट जंप इत्यादि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाना आसान हो गया था। जब कैमरे काम कर रहे तब लोगों में इसका भय भी था और यातायात नियमों के पालन के स्तर में सुधार हुआ था। परंतु कैमरे खराब होने से लोग भी बेपरवाह हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए थे। ठीक करवाने के लिए स्पॉन्सर नहीं मिल रहे थे। अब सरकारी मद से कैमरे ठीक करवाए जाने हैं। इसके लिए बात चल रही है। शीघ्र ही सभी सीसीटीवी कैमरे ठीक करवा दिए जाएंगे। इस माह के अंत तक सभी कैमरे चालू हो जाएंगे।

-कुशल पाल राणा, प्रभारी थाना यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें