यमुनानगर। जिला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की दो बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने गत दिनों गांव चनेटी निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी से चोरी की छह बाइक बरामद की थी। पूछताछ पर आरोपी ने बताया था कि उसने चोरी की दो बाइक गांव रायपुर के राकिब उर्फ बुरा को बेची थी। तब टीम ने राकिब को गिरफ्तार किया। संवाद
आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर की पुलिस की टीम ने मोबाइल छीनने व फोन को खरीदने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को गांव औरंगाबाद निवासी अनूप शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी फैक्ट्री से खाना खाने के लिए अपने घर जा रहा था तो दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और फोन छीनकर भाग गए। गांव बहादुरपुर निवासी मिक्की को छीने हुए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। मिक्की ने बताया कि उसने यह फोन गांव जयपुर निवासी शुभम उर्फ गोलू से खरीदा था। इस पर पुलिस ने शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद