फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू का बढ़ रहा सितम, फॉगिंग में खानापूर्ति कर रहा निगम

Thu, 03 Oct 2024 07:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चूंकि शहरी क्षेत्र में मच्छर पनपने से रोकने के लिए सफाई, जल निकासी सहित फॉगिंग का जिम्मा नगर निगम का है। इसलिए फॉगिंग की जिम्मेदारी भी निगम की है। हालांकि निगम अफसरों का कहना है कि एक माह में सभी वार्डों में पहले चरण की फॉगिंग पूरी हाे चुके है, पर निवर्तमान पार्षदों का आरोप है कि फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति हुई है, सभी वार्ड में पूरी तरह फॉगिंग नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई से लेकर कचरा उठान व जलभराव वाले इलाकों में जल निकासी के कार्य में भी अनदेखी की गई हैं। उनकी मांग है कि वार्डों में फॉगिंग व सफाई निवर्तमान पार्षदों की निगरानी में हो। साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ फॉगिंग का शेड्यूल जारी किया जाए। सरकारी रिकॉर्ड में अब तक डेंगू के 33 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इससे अलग निजी अस्पतालों व क्लीनिकों पर संदिग्ध मरीज भी आ रहे हैं। डेंगू व संदिग्धों मरीज शहरी क्षेत्र से भी हैं, जिसके लिए शहर के लोग व निवर्तमान पार्षद नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
निवर्तमान पार्षदों में रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने कहा कि 31 अगस्त से नगर निगम अफसरों ने फॉगिंग कार्य शुरू कर हर वार्ड में चार बार फॉगिंग कराने की बात कही थी। इसके एक माह में एक बार भी फॉगिंग से वार्डों का पूरा एरिया कवर नहीं हो पाया है। निगम की टीमें मुख्य मार्गों व गलियों में तेजी से फॉगिंग कर चली जाती है, जिससे लिंक मार्ग व गलियां फॉगिंग से छूट रही हैं। साथ ही कॉलोनियों व मोहल्लों में सफाई सहित जल निकासी कराने के काम नियमित नहीं हो रहे। इन्हीं कमियों के कारण डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ फॉगिंग का शेड्यूल जारी किया जाए।
विज्ञापन

-
फॉगिंग के लिए दो जोन में बांटा शहर-
फॉगिंग के लिए नगर निगम ने शहर को 11-11 वार्ड के दो जोन में बांटा है। जोन एक में वार्ड-1 से 11 में सीएसआई हरजीत सिंह और जोन दो में वार्ड 12 से 12 में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें गठित हैं। दोनों जोन में एक-एक टीम के पास एक-एक बड़ी व चार-चार छोटी फॉगिंग मशीनें हैं।
-
वर्जन-
सभी वार्डों में पहले चरण की फॉगिंग कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द दूसरे चरण की फॉगिंग का कार्य वार्डों में शुरू किया जा रहा है। प्रयास है कि वार्डों में तीन से चार बार फॉगिंग कराई जाए, जिससे सभी एरिया कवर हो सकें।- हरजीत सिंह, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें