फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे ट्रांसपोर्टर का शव धनौरा हेड पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्रांसपोर्टर राजेंद्र सिंह चौधरी (75) की अचानक मौत हो गई। वे शुक्रवार को तड़के लगभग तीन बजे वे पश्चिमी यमुना नहर में कार से नारियल प्रवाहित करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पानी में बह गए। पानी का तेज बहाव होने के चलते 24 किमी दूर धनौरा हेड से उनका शव मिला।
गोताखोर राजीव कुमार, सुखराम, इरफान, नितिन व प्रदूम ने उनका शव बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। राजेंद्र सिंह की मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों व्यवसायी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। राजेंद्र सिंह शहर के बड़े कारोबारियों में से एक थे। शनिवार को सुबह दस बजे सिटी सेंटर समीप शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मॉडल टाउन निवासी सतपाल सिंह उर्फ रोजी ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। उसके पिता राजेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी यमुना नहर में नारियल प्रवाहित करने के लिए अपनी कार में गए थे। जब काफी समय तक वह घर नहीं लौटे तो उन्हें पिता की चिंता होने लगी और वे उनकी तलाश में निकल पड़े। जब वे वहां पहुंचे तो उनकी कार खड़ी मिली।
उन्होंने पहले उनकी काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चल पाया तो गोताखोरों को मौके पर बुलाया। नहर के पानी का तेज बहाव होने के चलते वहां उनका कोई पता नहीं चला। गोताखोर उनकी तलाश करते हुए 24 किमी दूर धनौरा हेड पहुंचे, जहां उनका शव बरामद हो गया। उधर, राजेंद्र सिंह चौधरी की मौत से शहर के लोग स्तंभ हैं। वे समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहते थे। कारोबारी राजेंद्र सिंह पंजाब से यमुनानगर आए थे। यहां आकर उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना कारोबार खड़ा किया। इसी से उनकी पहचान बनी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुशल पाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें