फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन दिन बाद नहर से मिला छात्रा का शव

Fri, 04 Oct 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नहर में छलांग लगाने वाली बीए की छात्रा का शव करनाल के इंद्री से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीती 30 सितंबर को यमुनानगर सदर थाने में एक काॅलोनी निवासी महिला ने शिकायत दी थी। महिला का कहना है कि उसके दो बेटी और एक छोटा बेटा है। दूसरे नंबर की 20 वर्षीय बेटी बेबी सरकारी कालेज छछरौली में बीए द्वित्तीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को वह स्कॉलरशिप का फार्म भरने के लिए काॅलेज गई थी। उसका फोन और जूती बाड़ी माजरा नहर पुल पर मिला था।
विज्ञापन

परिजनों को आशंका थी कि छात्रा ने नहरह में छलांग लगा दी है। नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। साथ ही सभी थानों को सूचना भेजी गई थी। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि करनाल जिले के इंद्री के पास नहर में एक युवती का शव मिला है। इस पर सदर यमुनानगर थाने की पुलिस इंद्री पहुंची। वहां पर परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। एसएचओ सदर बाजार केवल सिंह ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे पता चल सके की छात्रा ने आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन

उसी दिन आया था रिजल्ट, हो गई थी पास
बताया जा रहा है कि छात्रा का रिजल्ट उसी दिन आया था। वह परीक्षा में पास भी हो गई थी। इस पर वह कालेज गई थी। अचानक परिजनों को नहर में कूदने की सूचना मिली तो वह हैरान रह गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-स के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसमें कुछ तथ्य भी हाथ लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें