यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने मंदिर के पास एक 72 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जीआरपी कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव को देखने पर कोई भिखारी लग रहा है। शरीर पर काली जैकेट, गर्म जुराब मिली है। मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद