फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बूड़िया पुल के पास से मिला नहर में कूदी महिला का शव

Wed, 08 May 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। दादूपुर हेड से पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर जान देने वाली महिला का शव मंगलवार देर शाम को बूड़िया पुल के पास गोताखोर राजीव ने निकाला। मृतका की पहचान छछरौली निवासी 30 वर्षीय रजनी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इस पर उसने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे दादूपुर हेड के पास महिला ने नहर में छलांग लगा दी थी। उसकी नहर में कूदने की फुटेज भी सीसीटीवी में दिखी थी। फुटेज में दिख रहा था कि महिला दादूपुर हेड पर तेज कदमों से चलकर आई। देखते ही देखते नहर में कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने उसकी पहचान छछरौली निवासी रजनी के रूप में की। मंगलवार शाम को गोताखोर राजीव की टीम ने शहजादपुर पंच पीर के पास बूड़िया पुल से पहले महिला के शव को नहर से निकाला। बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि शव मिल गया है। उसके शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दिव्यांग सुनील तथा उनकी माता मोनी देवी 91 में घर पर किया मतदान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें