संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पांसरा फाटक रेलवे लाइनों के नजदीक झाड़ियों में एक 48 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव सात से आठ दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। जीआरपी ने मृतक की जेब से एक आधार कार्ड भी बरामद किया है जिससे मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव भैरोपुर निवासी बालकेश राजभर के तौर पर हुई। जीआरपी शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। एएसआई बलजीत ने बताया कि रेलवे लाइन के बीच घास साफ करने के लिए सफाई अभियान चल रहा। कीमैन रोहित को पांसरा फाटक के पास झाड़ियों में शव देखा था। मृतक की जेब से आधार कार्ड, 390 रुपये और रेलवे की तीन टिकट भी मिली हैं। मृतक परिजनों से संपर्क होने पर उन्हें मामले की जानकारी दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। अनुमान है कि वह किसी ट्रेन से गिरा है।