फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तालाब में मिला पूर्व फौजी का शव

Sat, 27 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शव मिलने के बाद जोहड़ के बाहर जांच करती पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। गांव बाल छप्पर में शुक्रवार की सुबह दो दिन से लापता रिटायर्ड फौजी जोत सिंह का शव गांव के तालाब में मिला। शव मृतक के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में पाया गया। तालाब के किनारे खून के धब्बे मिले हैं।
मृतक जोत सिंह के दो बेटे हैं, जिनमें से एक सेना में कार्यरत है और दूसरा गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता है। परिजनों के अनुसार जोत सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहे था। मृतक के चचेरे भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे जोत सिंह बिना किसी को बताए घर से निकल गए गए। सुबह परिवार ने उसे घर पर न पाकर आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने तालाब में शव उतरता देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। तालाब के किनारे मिले खून के धब्बों की जांच की जा रही है।

शव मिलने के बाद जोहड़ के बाहर जांच करती पुलिस की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें