फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर में डूबे किसान का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पांच दिन पहले नहर में डूबे किसान का शव पुलिस ने पश्चिमी यमुना नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने हमीदा हैड पुलिस के पास से शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसएचओ थाना बूड़िया जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह को बूड़िया निवासी 58 वर्षीय किसान देवराज सैनी घर से लापता गए थे। परिजनों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही देवराज की बेटी का विवाह हुआ था।
पुलिस ने देवराज के भाई विजय की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। देवराज सैनी को आखिरी बार नहर की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि किसान ने नहर में छलांग लगा दी है।
विज्ञापन

सोमवार से ही पुलिस पश्चिमी यमुना नहर में उनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह को हमीदा हैड के पास नहर में एक शव दिखाई दिया। पुलिस ने शहर बाहर निकाला तो शव की शिनाख्त देवराज सैनी के रूप में ही हुई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें