फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हत्यारोपी दो भाइयों से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। महिला की हत्या कर बूड़िया चनेटी रोड पर खेत में फेंकने के आरोपी उसके पति व देवर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों नागल गांव निवासी शमीम व सगीर से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। अभी हथियार व अन्य सामान बरामद करना बाकी है।
अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों भाइयों ने मिलकर ही गुलशन की गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद उसके चेहरा कुचलकर केमिकल डालकर खराब किया था। ताकि किसी को उसकी पहचान न हो। उन्हें शक था कि गुलशन के किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उन्होंने उसकी बेरहमी से हत्या की थी। बाद में दोनों भाई शव को खेतों में फेंककर आए थे। सीआईए दो प्रभारी राजकुमार का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाने है। 11 मई तक आरोपी रिमांड पर है।
विज्ञापन


30 अप्रैल की सुबह 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव चनेटी बूड़िया मार्ग पर सैनी फार्म हाउस के पास खेत में पड़ा मिला। उसके चेहरे के दाहिने हिस्से पर बुरी तरह से वार किए गए थे। तब मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। तीन दिन तक पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और लावारिस में ही शव का संस्कार करा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस तफ्तीश के दौरान पता चला कि जड़ौदा गेट ग्रीन विहार कॉलोनी में 30 अप्रैल से एक मकान बंद है। जांच में पता चला कि यह मकान सहारनपुर के नागल निवासी शमीम ने किराए पर लिया था। वह यहां अपनी पत्नी गुलशन के साथ रहता था। शक होने पर पुलिस ने सहारनपुर के नागल से आरोपी शमीम व उसके भाई सगीर को काबू किया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गुलशन की हत्या करने की वारदात कबूली। हत्या करने के बाद दोनों भाई अपने गांव नागल चले गए थे। यहां से भी दोनों भाई सऊदी अरब भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें