फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीडीपीओ जगाधरी पर लगा धमकाने का आरोप

Tue, 23 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ग्राम पंचायत मंडी के पंचायत सदस्यों ने बीडीपीओ जगाधरी पर धमकाने व केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बीडीपीओ के खिलाफ अब सभी सदस्य सदस्य मंगलवार को डीसी से मिलेंगे।
ग्राम पंचायत मंडी के पंचायत सदस्य मरजीना, महताब, असलम, राहुल, रजिया ने शिकायत में कहा कि आठ में से पांच पंच सरपंच के खिलाफ हो गए हैं। ऐसे में सरपंच को कुर्सी से हटाने के लिए शिकायत उन्होंने कुछ दिन पहले डीसी को दी थी। जिस पर सोमवार को उन्हें बीडीपीओ कार्यालय जगाधरी में बुलाया गया था। वह दो घंटे इंतजार करते रहे, लेकिन बीडीपीओ दिपांशु जिंदल वहां पर नहीं मिले। बाद में ग्राम सचिव ने उन्हें बताया कि बीडीपीओ डीडीपीओ कार्यालय में बैठे हैं।
विज्ञापन

बीडीपीओ ने उन्हें वहीं बुलाया है। उनका आरोप है कि जब वह डीडीपीओ कार्यालय में गए तो बीडीपीओ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही यह भी धमकी दी कि यदि इसकी अल्पमत की शिकायत उन्होंने वापस नहीं ली तो वह उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा देंगे। इसलिए बीडीपीओ पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मैंने किसी को नहीं धमकाया। पंचाें की ओर से धमकाने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। सभी की बात को ठीक से सुना गया है। जो शिकायत दे रहे हैं वह गांव में आंबेडकर भवन निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। - दिपांशु जिंदल, बीडीपीओ जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें