संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मॉडल टाउन के त्रिकोणा पार्क के बाहर खड़ी अमरपुरी कॉलोनी निवासी कर्ण शाह की साइकिल से चोर थैला चुरा ले गए। थैले में 20 हजार रुपये, दस्तावेज व सामान था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरपुरी कॉलोनी निवासी कर्ण शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार वाशिंग का काम करता है। पिछले माह के कार वाशिंग के रुपये उसने अपने पर्स में रखे हुए थे। सुबह वह साइकिल पर घूमने के लिए त्रिकोणा पार्क मॉडल टाउन में आया। उसने साइकिल पार्क के बाहर खड़ी की। साइकिल पर ही उसने अपना थैला रख दिया।
थैले में पर्स भी रख दिया। पर्स में 20 हजार रुपये, उसका आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, बाइक की आरसी थी। इसके बाद वह पार्क में चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो साइकिल से उसका थैला गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।