फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सदस्यों से घर जाकर मिलेगी एसोसिएशन

Fri, 12 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वरिष्ठ सदस्य के घर जाकर हाल जानने पहुंचे एसोसिएशन के सदस्य। संगठन
विज्ञापन
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, सर्कल यमुनानगर की कोर कमेटी ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों के घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के संरक्षक आरके जैन ने बताया कि बढ़ती उम्र के कारण कई वरिष्ठ सदस्य घर से बाहर नहीं निकल पाते, ऐसे में उनके सुख-दुख में सहभागी बनना संस्था का नैतिक दायित्व है। एसोसिएशन के 416 सदस्यों में से सात सदस्य 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इसके लिए सर्कल सचिव एसपी कांबोज और उपाध्यक्ष अनिल प्रसार की दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें