फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संघ 26 को करवाएगा जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता

Sat, 22 Nov 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से महिला व पुरुष वर्ग की जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता 26 नवंबर को यमुना इंस्टीट्यूशन में होगी। यह प्रतियोगिता वरिष्ठ व कनिष्ठ दोनों आयु वर्ग के लिए करवाई जा रही है। संघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह रोजी ने बताया कि आने वाले प्रदेश व राष्ट्रीय चैंपियनशिप को देखते हुए यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें जिले के सभी लड़के व लड़कियां भाग लेंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम प्रदेश व राष्ट्रस्तर की चैंपियनशिप के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का परिणाम उसी दिन घोषित होगा। इसमें आयोजक सचिव राजेश धीमान, काला नंबरदार, युवा भारोत्तोलक दिव्यांश धीमान, भूपिंद्र कुमार, जसपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें