फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टीमें गठित कर संघ दमकल केंद्रों पर चलाएगा सदस्यता अभियान

Sat, 22 Nov 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक नगर निगम यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक राज्य प्रधान राजिंद्र सिनद के नेतृत्व में बुलाई गई। इसका संचालन महासचिव सुखदेव सिंह ने किया। बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण पहुंचे। बैठक में संगठनिक मजबूती के लिए पदाधिकारियों की टीमें गठित करके 23 से 30 नवंबर तक सभी दमकल केंद्रों पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद एक से पांच दिसंबर तक जिला व ईकाइयों के सम्मेलन व सात दिसंबर को सोनीपत में राज्यस्तरीय त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसके अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ के 13 व 14 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन में 29 प्रतिनिधि व चार ऑब्जर्वर शामिल होंगे। राज्य प्रधान राजिंद्र सिन्द ने बताया कि सरकार ने छह साल से कच्चे दमकल कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। वहीं, योग्यता पूरी करने वाले कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा गारंटी का पत्र जारी नहीं किया है। यूनियन प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ दमकल कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक एक भी मांग का हल नहीं हुआ है। नौ अक्टूबर को चंडीगढ़ सचिवालय में हुई बैठक में मंत्री विपुल गोयल ने यूनियन को 18 नवंबर तक दमकल कर्मचारियों की मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी इस पर कोई चर्चा नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में रोष है। इसके विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघों व संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 26 नवंबर के विशाल विरोध प्रदर्शन में सभी दमकल कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस दौरान अग्निशमन संघ से राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज, उपप्रधान राजीव खत्री, अमित दहिया, सोनीपत जिला प्रधान राजा, सदस्य मनजीत सिंह, रिंकु कुमार, विजेंद्र सिंह, रणदीप सिंह, जसमेर सिंह, नगरपालिका से पपला, रमेश कुमार, सुभाष सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें