फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहीं टिका अहंकार...20 सेकेंड में 70 फीट का पुतला जलकर खाक

Sun, 13 Oct 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विजयादशमी पर शनिवार को शहर से लेकर गांवों में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। सुबह से देर शाम तक गलियों में बच्चे व युवा दो से दस फीट तक के रावण के पुतलों का दहन करते दिखे, वहीं सूर्यास्त के समय रामलीला कमेटियों ने 35 से 70 फीट तक के रावण सहित कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया।
शहर में सबसे ऊंचे दशानन के 70 फीट के पुतले का दहन मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में हुआ। यहां शाम पांच बजकर 42 मिनट पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वेश में आए कलाकार के धनुष का बाण लगते ही 20 सेकेंड में 70 फीट रावण का पुतला जलकर खाक हो गया। इससे पहले 65-65 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतले 15-15 सेकेंड में जलकर गिर गए। तीनों पुतलों के जलने के दौरान पटाखों व आतिशबाजी का शोर रहा और हजारों लोगों द्वारा लगाए जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के दशहरा कार्यक्रम श्री सनातन धर्म मंदिर सभा ने किया। मुख्य अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहे। लोग रावण के पुतले की पूजा व उनसे आशीर्वाद लेते भी नजर आए। ग्राउंड के चारों ओर सुबह से शाम तक बच्चों के लिए धनुष, गदा, तलवार, मुखोटे व अन्य खिलौनों सहित खाद्य व पेय सामग्री की 200 से अधिक रेहड़ियां व फड़िया लग गईं।
शाम चार बजे के बाद से यहां भीड़ बढ़ती गई और पुतलों के दहन के समय 20 हजार से अधिक लोग जुट गए। आसपास के घरों की छतों पर भी सैकड़ों लोग दिखे। इनमें अधिकांश मोबाइल कैमरों से पुतलों के दहन के फोटो व वीडियो रिकॉर्ड करते दिखे। पुतलों के दहन से पूर्व शहर के विभिन्न मार्गों से होकर भगवान श्री राम व रावण की की सेना के वेश में कलाकार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दशहरा ग्राउंड पहुंचे, जिनके बीच युद्ध का मंचन किया गया।
ट्रैफिक जाम में फंसे रहे लोग, नहीं दिखी पुलिस
मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड से दशहरा उत्सव देखने के बाद जैसे ही लोग घरों को लौटने लगे तो ट्रैफिक जाम में फंस गए। इस बार दो पहिया सहित तीन व चार पहिया वाहन भी ग्राउंड के पास तक आने दिए गए। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि उत्सव को लेकर पुलिस के पुख्ता प्रबंध के दावे किए गए थे, पर जाम में फंसे वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मी नहीं नजर आए। ग्राउंड के पास खुद पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

यहां भी किया पुतलों का दहन
जगाधरी में सेक्टर-18 के टाउन प्लानिंग विभाग के सामने ग्राउंड में श्री रामलीला कमेटी जगाधरी की ओर से 55 फीट रावण, 50 फीट कुंभकरण व 45 फीट मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड में श्री रामलीला आयोजन समिति उत्तर रेलवे जगाधरी वर्कशॉप ने 40 फीट रावण, 35 फीट कुंभकरण, 30 फीट मेघनाद के पुतलों का दहन किया। बूड़िया के दयालगढ़ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में 55 फीट, कैंप के गुलाब नगर में 50 फीट रावण, ऊंचा चांदना गांव में 50 फीट रावण, बिलासपुर में राजकीय आदर्श स्कूल में 70 फीट रावण, रादौर में श्री श्याम दशहरा कमेटी की ओर से 50 फीट रावण, छछरौली में 50 फीट रावण के पुतलों का दहन हुआ। इसके अलावा आईटीआई, तेजली व अन्य कई जगह पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें