फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जांच में सही मिला सुविधा शुल्क लेने का आरोप

Tue, 13 Aug 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के स्वीपर ने एक व्यक्ति से उसके भाई का आधार कार्ड व दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर 8050 रुपये ले लिए। जब कार्ड व प्रमाण पत्र नहीं बने तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला को दी। पीएमओ की ओर से गठित कमेटी की जांच में आरोप सही मिले। इस पर पीएमओ ने आरोपी स्वीपर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को लिखा है।
बूड़िया के नाई मोहल्ला निवासी इमरान ने पीएमओ को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई नदीम दिव्यांग है। उसका अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है। इससे उसका दिव्यांगता का प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहा है। वह दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जुलाई में मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल आया था। उसे अस्पताल का स्वीपर गौरव मिला।
विज्ञापन

गौरव अस्पताल में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगा है। गौरव ने उसे बताया कि वह उसके भाई का आधार कार्ड व दिव्यांगता का प्रमाणपत्र बनवा देगा। इसकी एवज में उसे 8050 रुपये देने पड़ेंगे। काफी सोच विचार के बाद वह रुपये देने को तैयार हो गया। उससे 30 जुलाई को गौरव ने रुपये ले लिए। इसका वीडियो भी उसके पास है। इमरान ने आरोप लगाया कि गौरव ने रुपये लेकर भी नदीम का आधार कार्ड व दिव्यांगता का प्रमाणपत्र नहीं बनवाया।
जांच में यह भी सामने आया है कि गौरव भोले भाले लोगों पर अपनी नजर रखता था ताकि वह आसानी से उसके झांसे में आ सके। गौरव रविवार को छुट्टी के दिन भी अस्पताल आता था। वह कभी ओपीडी के पंजीकरण वाले काउंटर के पास ताे कभी डॉक्टरों के केबिन के पास आता-जाता रहता था। पीएमओ के अनुसार पहले भी इसी तरह से दस्तावेज बनवाने के नाम पर लोगों से रुपये लेने की शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए चार लोगों की कमेटी बनाई गई थी। जांच में गौरव दोषी पाया गया है। इससे पहले भी गौरव के खिलाफ कई शिकायतें इसी तरह की आ चुकी हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सिविल सर्जन को लिख दिया गया है। - डॉ. दिव्या मंगला, पीएमओ जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें