फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 16 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने चोरी की बैटरियां खरीदने के आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी का समान बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। स्पेशल स्टाफ प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गांव मुसिंबल निवासी गुलशन कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके व पड़ोसी करनैल सिंह व अशोक कुमार के ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर ली गई। टीम ने गांव मुसिंबल निवासी अंकुश कुमार उर्फ भिंडी, रोहित व मोनू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बैटरियों को व्यासपुर की डेहा बस्ती निवासी कबाड़ी बंटी को बेच दी थीं। तब टीम ने बंटी को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें