फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, देशभर में साइबर ठगी के 538 केस हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के कटिहार से धरे गए ठग से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने देशभर में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी पर साइबर ठगी के 538 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

भाजपा महिला जिलाध्यक्ष, पार्षद और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन प्रीति जौहर से 4.54 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस की टीम ने मशक्कत के बाद बिहार के कटिहार में चल रहे साइबर ठगी के गैंग का भंडाफोड़ किया था। मामले में 12 आरोपियों को काबू किया गया था, जिसमें 11 को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि यमुनानगर में ठगी की वारदात करने वाले आरोपी नीतीश को टीम ने कोर्ट में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि वह एक कमरे में 11 अन्य साथियों के साथ साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। इसमें आरोपी नीतीश के दो रिश्ते के भाई भी शामिल थे। सभी आरोपी ऑनलाइन गेम और कूरियर के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। रिमांड पर चल रहे आरोपी नीतीश से साइबर थाना पुलिस पूछताछ में लगी है जिससे और भी कई खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। विदित हो कि धरे गए गिरोह से पुलिस टीम ने 30 मोबाइल, आठ लैपटॉप और 29 मोबाइल सिम बरामद किया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही पकड़ा है।

उल्लेखनीय है सात मार्च को भाजपा महिला जिलाध्यक्ष, पार्षद व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन प्रीति जौहर ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया था कि उसके बैंक ऑफ इंडिया की जगाधरी शाखा में दो खाते हैं। उसने ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के माध्यम से हरिद्वार से कुछ कीमती सामान मंगवाया था। दो मार्च को उसके मोबाइल पर एक नंबर से वाह्टसप मैसेज और कॉल आई थी। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ब्लू डार्ट कंपनी का अधिकारी बताया। साथ ही लिंक भेजकर उसमें पांच रुपये की राशि ट्रांसफर करने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद ही खाते से 4 लाख 54 हजार 996 रुपये की राशि कट गई। इस पर जब प्रीति जौहर ने उसी नंबर पर पैसे कटने की बात करनी चाही तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


बिहार के कटिहार में छापामारी कर साइबर ठगी के गिरोह का खुलासा किया गया है। मामले में मुख्य आरोपी नीतीश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। धरे गए आरोपी पर देशभर में साइबर ठगी के 538 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

-मोहित हांडा, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें