फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी की दो बाइक समेत आरोपी काबू

Fri, 18 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने गांव जड़ौदा में लगे नाके से चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान व्यासपुर के गडरिया मोहल्ला निवासी रॉकी के रूप में बताई। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने एक बाइक नौ जुलाई को व्यासपुर क्षेत्र और 31 जून को थाना गांधीनगर क्षेत्र के कैंप से चोरी की थी। आरोपी पर पहले भी चोरी के चार मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें