यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के कलानौर बाईपास के पास से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने कलानौर में नाकाबंदी बाइक सवार युवक रोककर जांच की। जांच में उससे चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान साबापुर निवासी निशांत के रूप में बताई। आरोपी की निशानदेही पर चोरी एक और बाइक बरामद की गई। संवाद