फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कट्टे व दो कारतूस समेत आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव भटली के पास से सीआईए-1 टीम ने कट्टा व दो कारतूस सहित युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जगाधरी के गुलाब चौक समीप रहने वाले कुणाल के रूप में हुई। कुणाल पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए-1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की योजना बना रहा है। टीम ने भटली के पास युवक को काबू कर तलाशी ली। तलाशी में कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी पहले से दो आपराधिक मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें