यमुनानगर। सीआईए-टू ने तमंचा व तीन कारतूस के साथ भंभौली पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला अंबाला के गांव बखतुआ निवासी पेरिस के तौर पर हुई। आरोपी से एक आईफोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि सीआईए-टू टीम ने गुप्त सूचना मिली थी। इस पर टीम ने आरोपी को काबू कर तलाशी ली। इस पर आरोपी के पास से तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। संवाद