यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने युवक को 21 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नागल पट्टी निवासी सलीम के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेल की टीम को सूचना मिली कि आरोपी सलीम नशीला पदार्थ बेचता है। वह इस समय नशीला पदार्थ बेचने के लिए गांव में पीर की मजार के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां खड़े आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। इस पर उससे 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद