यमुनानगर। नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान सहारनपुर के गांव सौंधे बांस निवासी शौकीन के तौर पर हुई है। थाना बूड़िया के प्रभारी राजपाल ने बताया कि युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी शौकीन उनके किरायेदार के पास बूड़िया में आता जाता था। करीब एक साल पहले आरोपी उसकी जगाधरी बस स्टैंड पर मिला और बहाना बनाकर उसे अपनी बहन के घर ले गया। वहां नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया था। संवाद