फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी फर्जीवाड़े का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Fri, 20 Sep 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एनआरआई राकेश कपूर की माॅडल टाउन स्थित करोड़ों रुपये की प्रापर्टी बेचने के मामले में गिरफ्तार छठे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर माॅडल टाउन निवासी अश्वनी कुमार को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अश्वनी इस केस की मुख्य कड़ी है। इस फर्जीवाड़े से उसके हिस्से में 36 लाख रुपये आए थे। रिमांड के दौरान आरोपी से जहां रुपयों की रिकवरी होगी। वहीं, इस खेल में शामिल नगर निगम, तहसील व एसडीएम कार्यालय के कर्मियों व अधिकारियों के भी नाम खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही नगर निगम व तहसील के अधिकारियों की बेचैनी भी बढ़ गई है। क्योंकि यह पूरा फर्जीवाड़ा नगर निगम व तहसील के माध्यम से हुआ। नगर निगम से प्राॅपर्टी की फर्जी आईडी तैयार की गई। तहसील से इसकी रजिस्ट्री कराई गई। केस दर्ज होने के बाद प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी, आरोपी एसडीएम कार्यालय का कर्मी राममेहर व करनैल सिंह लगभग एक सप्ताह तक एक साथ रहे। बाद में आरोपी अश्वनी वृंदावन चला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि राममेहर, करनैल सिंह व अश्वनी की लंबे समय से दोस्ती है। प्रॉपर्टी आईडी बदलने से लेकर उसकी रजिस्ट्री कराने का कार्य एसडीएम कार्यालय का कर्मी राममेहर व करनैल सिंह कराते थे। अश्विनी शहर में विवादित व खाली पड़ी जमीन, प्लाट व मकानों के बारे में इन्हें बताता था। इसके बाद ये दोनों ही निगम व तहसील में सांठगांठ कराते थे।
इसके साथ ही उनकी उर्दू अनुवादक इस्लाम से मिलीभगत रही। जो उर्दू में रजिस्ट्री लिखता था। यही तहसील से ऐसी प्राॅपर्टी का रिकार्ड निकलवाते थे जो लंबे समय से खाली पड़ी है या फिर विवादित है। वह इन प्राॅपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसे बेचते थे। उर्दू अनुवादक इस्लाम तहसील में निजी कर्मी था। इसलिए उसे पूरे रिकार्ड की जानकारी होती थी। उसकी अधिकारियों से भी अच्छी जान पहचान थी।
विज्ञापन


आरोपी अश्वनी कुमार से रिमांड में अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपी के हिस्से में आए रुपयों की रिकवरी की जाएगी। - सुभाष, आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें