संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अमेरिका में रह रहे एनआरआई राकेश कपूर की प्रॉपर्टी की आईडी बदलकर रजिस्ट्री कराने का मामले में पुलिस ने आरोपी परमजीत कौर को कोर्ट में पेश किया। पुलिस आरोपी को अदालत के आदेश पर पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
इस फर्जीवाड़ा में अश्विनी कुमार, राम मेहर, मनिका कौर, परमजीत कौर, सुषमा क्वात्रा, निधि गर्ग, मलिका अग्रवाल, रिचा गर्ग पर केस दर्ज किया गया है। परमजीत कौर के नाम नगर निगम में राकेश कपूर की प्रॉपर्टी आईडी चढ़वाई गई, जिसकी विल उसने अपनी बेटी मनिका के नाम पर कर दी। फिर साजिश के तहत मनिका ने इस प्रॉपर्टी की पावर आफ अटार्नी परमजीत को दे दी। इसके आधार पर इस प्रापर्टी को आगे बेचा गया।
उल्लेखनीय है कि माडल टाउन निवासी राकेश कपूर वर्तमान में यूएसए में रह रहे हैं। उन्हें वहीं की नागरिकता मिली है। उनके पिता वायु सेना में अधिकारी थे। उनके पिता के पास मॉडल टाउन में संपत्ति है जो एमएलन कॉलेज के पिछले गेट की तरफ है और बाबा रेस्टोरेंट से सटी हुई है।
पिता की मृत्यु के बाद वह इस संपत्ति के मालिक है। पहले यह संपत्ति सेना के पास भी किराये पर रही थी। दिसंबर 2023 में वह भारत आया तो इस संपत्ति की मरम्मत कराई। पुराने गेट को बदलवाया। इस दौरान ही अश्विनी कुमार उससे मिला और प्राॅपर्टी बेचने की बात पूछी तो उसे इन्कार कर दिया था।