फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इमिग्रेशन सेंटर संचालक के घर पर फायरिंग का आरोपी रिमांड पर

Tue, 23 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
फायरिंग के आरोपी साहिल से निशानदेही कराती पुलिस। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कच्चा किला में 13 सितंबर की रात को इमिग्रेशन सेंटर संचालक नीरज के घर पर फायरिंग करने के आरोपी साहिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार शाम सीआईए-1 की टीम साहिल को नीरज के घर पर निशानदेही कराने पहुंची।
विज्ञापन

साहिल फायरिंग करने के बाद पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया था, इसलिए घुटनों पर चल उसने निशानदेही कराई। उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर की रात इमिग्रेशन सेंटर संचालक नीरज कुमार के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस को घटनास्थल से छह खोल बरामद हुए थे। वारदात अंजाम देकर बदमाश भाग गए थे। जिस समय फायरिंग हुई, उस दौरान नीरज दिल्ली था। रात को ही वापस आया। वारदात के बाद नीरज को दो पुलिस कर्मी दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें