यमुनानगर। फर्जी दस्तावेज पर प्रोफेसर कालोनी में प्लाॅट बेचने के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपियों ने एक और प्लाट फर्जी तरीके से बेच दिया था। आरोपियों ने प्लाट को तस्दीक भी कराया है। अब पुलिस प्लाट के मालिक से शिकायत लेकर कार्रवाई करेगी। उधर, पुलिस ने कुछ फर्जी दस्तावेज और नगदी भी पुलिस ने बरामद किया है।
जांच अधिकारी एसएचओ थाना यमुनानगर शहर जगदीश चंद्र के मुताबिक, प्रोफेसर कालोनी की प्रॉपर्टी बेचने के मामले में चार आरोपियों को दो दिन की प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने कुछ फर्जी दस्तावेज और नगदी भी बरामद कराई है। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि पूछताछ में एक और प्लाट के बारे में जानकारी मिली है। प्रोफेसर कालोनी स्थिति प्लाट को भी आरोपियों ने फर्जी तरीके से बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले को भी जांच में शामिल कर लिया है। साथ ही प्लाट के मालिक से भी संपर्क किया है। अब पुलिस प्लाट के मालिक से शिकायत लेकर आरोपियों के खिलाफ एक और केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उधर, पुलिस ने दो दिन की प्रोडक्शन रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को करीब तीन बजे आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
-
यह था मामला
प्रोफेसर काॅलोनी में एक मकान के दस्तावेज बदलकर लगभग 50 लाख रुपये में बेच दिया था। मामला तब खुला, जब मकान खरीदने वाले वहां पर कब्जा करने गए। जिसको लेकर विवाद हुआ। अदालत में भी केस चला। बाद में अदालत के आदेश के मकान के चौकीदार राजकुमार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने सितंबर 2023 में केस दर्ज किया था। इस प्रकरण की जांच एसएचओ थाना शहर यमुनानगर कर रहे हैं।