यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने 11 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम करने के प्रयास के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि 23 दिसंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसन तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र 11 वर्ष है। पति शराब पीने का आदी है और घटना वाले दिन भी शराब पीकर घर आया था। इसके बाद उसने बेटी को आवाज देकर अपने कमरे में बुलाया। जब बच्ची कमरे में गई तो आरोपी ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। संवाद