छछरौली। बनंसतौर के जंगल में आठ पेड़ काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। थाना छछरौली पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में कलसिया रेंज छछरौली के वन राजिक अधिकारी विनोद कुमार ने सूचना मिली कि तस्करों ने बनसंतौर के जंगल से खैर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं। इस पर उसने टीम के साथ मौके का मुआयना किया तो खैर के आठ पेड़ कटे मिले। जांच करने पर उसे मालूम हुआ कि आरोपी गांव जाटांवाला निवासी इकरान, इरफान उर्फ पुन्ना, जुनशैद उर्फ जम्बु, भूरा, नफला, इस्ताक व सराफत ने खैर के पेड़ काटकर चोरी किए हैं।