फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकली करेंसी के साथ धरे गए आरोपियों से कराई ठिकानों की निशानदेही

Tue, 13 Aug 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नकली करेंसी बनाकर बाजार में चलाने के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से सीआईए-वन द्वारा पूछताछ की जा रही है। अंबाला के गोला गांव निवासी प्रभजोत, पंचकूला के रायपुररानी निवासी अशोक कुमार व पीपलीवाला निवासी ओम सिंह के ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपियों को मौके पर ले जाकर उनके ठिकानों की निशानदेही कराई गई।
जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि नकली करेंसी के मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों के ठिकाने कंफर्म हो गए हैं। इन्हें पुलिस कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, मोहाली, पंचकूला व जीरकपुर में ठिकानों पर लेकर गई थी। उनसे अधिक से अधिक नकली करेंसी रिकवर करने में जुटे हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-वन की टीम ने तीन दिन पहले जाली करेंसी सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा। सबसे पहले हड़ौली निवासी अरूण उर्फ लूसी व लेदा खादर निवासी शाहरूख को 91 हजार की जाली करेंसी के साथ पकड़ा गया। उनसे पूछताछ के बाद सप्लायरों पर दबिश दी। पंचकूला से सटे पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र के पीर मुछल्ला में दबिश देकर प्रभजोत, अशोक कुमार, ओम सिंह व पंजाब के पटियाला गांव सलेमपुर बलिया निवासी राहुल को 12 लाख 75 हजार की नकली करेंसी के साथ पकड़ा था। अब इनमें से ओम सिंह, प्रभजोत व अशोक रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें