फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिनिधियों के समक्ष पेश किया सहकारी बैंक का लेखा-जोखा

Mon, 28 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दी यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की 31वीं वार्षिक बैठक बैंक परिसर में हुई। इसमें 31 मार्च 2025 तक का लेखा-जोखा प्रतिनिधियों के समक्ष पेश किया गया।
बैठक में बैंक के चेयरमैन धर्म सिंह बंचल व जीएम अभिषेक वत्स उपस्थित रहे। इस दौरान 230 सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी को बैंक की योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही बताया गया कि बैंक की ओर से 31 मार्च तक एक करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सभी प्रतिनिधियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील शर्मा विकास अधिकारी ने किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन विनोद गुप्ता, निदेशक मंदीप कंधेला, कुसुम राणा, अर्जुन सिंह, राजपाल बुढेड़ी, विनोद कांबोज कांजनू, रमा देवी, विकास, सुशील शर्मा, मनीष साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें