रादौर। पैक्स केंद्र चमरौड़ी के सचिव संजीव कांबोज का 19 वर्षीय बेटा अरमान कांबोज लापता हो गया। परिजनों ने अरमान के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चमरौड़ी निवासी संजीव कांबोज ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अरमान कांबोज घर से पैदल गांव में गया था। देर शाम तक भी वह नहीं लौटा। जब उन्होंने बेटे को कॉल कि तो मोबाइल घर पर पड़ा मिला। उन्होंने गांव में बेटे के बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अरमान जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर में बीबीए-2 का छात्र है। आज अरमान का कॉलेज में पेपर है। संवाद