फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लिफ्ट देकर सेवानिवृत्त फौजी से छीने दस हजार रुपये

Sat, 14 Sep 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। बाइक सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बलाचौर निवासी सेवानिवृत्त फौजी भगीरथ राज से 10 हजार रुपये छीन लिए। छछरौली थाना पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगीरथ राज ने बताया कि वीरवार को वह अपने काम से छछरौली गया था। काम समाप्त करने के बाद वह पैदल ही छछरौली से अपने गांव लौट रहा था। बलाचौर रोड पर पीछे से बाइक पर आए एक अज्ञात युवक ने उसे लिफ्ट देने की बात कहकर अपनी बाइक पर बिठा लिया। थोड़ा आगे चलने पर आरोपी ने बाइक रोकी। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपी ने उसकी जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए और उसे धक्का देकर भाग निकला। छछरौली थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें