फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होटल में जुआ खेलते दस लोगों को पकड़ा

Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने गोबिंदपुरी रोड स्थित होटल पर छापामारी कर जुआ खेलने के आरोप मं दस लोगों को काबू किया है। मौके से पुलिस को एक लाख 61 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने जुआ खेलते पकड़े गए दस आरोपियों व होटल मैनेजर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए वन में तैनात सिपाही विमल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को उसे सूचना मिली कि कुछ लोग होटल में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने छापामारी की। मौके से आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। होटल मैनेजर विशाल ने मालिक के कहने पर आरोपियों का सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान दशमेश काॅलोनी निवासी रजत उर्फ हन्नी, आजाद नगर निवासी प्रतीक उर्फ लव, मधु काॅलोनी निवासी विशाल, पुराना हमीदा निवासी विपिन गुप्ता, माडल काॅलोनी निवासी तनुज कुमार, शिवम, राजेश, मनोज, गांधी मार्ग रोड जगाधरी निवासी रजत कुमार, रामपुरा काॅलोनी निवासी अरुण कुमार रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें