फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादल छाने से चार डिग्री लुढ़का तापमान

Sun, 27 Sep 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बादल छाने के दौरान शनिवार की दोपहर मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कई दिनों से लगातार निकल रही धूप के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और दिनभर धूप नहीं निकली। धूप न निकले के कारण तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
दिनभर चली हवा ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड भी महसूस की गई। धूप न निकलने से शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ा दी ठंडक
कई दिनों से लगातार निकल रही धूप के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। वहीं,शाम साढ़े छह बजे के बाद बारिश हुई। बाशिश से तापमान में और कमी आई, इससे मौमस में ठंडक घुल गई। शाम को बारिश ने नवंबर की ठंड का अहसास करवाया। बारिश के साथ हवा ने ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें