फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली हॉकी सेंटर बना जिला टूर्नामेंट विजेता

Thu, 03 Oct 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिता नॉक आउट नियम के आधार पर करवाई गई। इसमें तेजली हॉकी सेंटर, सरस्वती विद्या मंदिर हॉकी अकादमी ए व बी, सरस्वती पब्लिक स्कूल हॉकी अकादमी ए व बी, खारवन हॉकी नर्सरी, थर्मल प्लांट हॉकी, एसएमएस हॉकी टीम ने टूर्नामेंट में भाग लिया। इस दौरान तेजली हॉकी सेंटर की टीम ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया। सरस्वती विद्या मंदिर अकादमी की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि खारवन हॉकी नर्सरी ने जिले में तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर व कोच राजेंद्र कुमार की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान सरस्वती शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति संरक्षक सतीश गर्ग, अध्यक्ष मुकेश गर्ग, उपाध्यक्ष राम गुप्ता, प्रबंधक शक्ति गोयल, सचिव विनोद गुप्ता व कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता अतिथि रहे। उन्होंने टूर्नामेंट विजेताओं को बधाई व सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सुमित जिंदल ने हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और देश में लाखों लोगों इसके प्रशंसक हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने हॉकी को विश्व पटल पर चमकाया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी न किसी में भाग अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर देश के लिए खेलने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें