संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजीव गांधी खेल परिसर छछरौली में ग्राम पंचायत छछरौली की स्पोर्ट्स नर्सरी के लड़के व लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अंडर-15 की 400 मीटर दौड़ में लड़कों में तेजस, ललित द्वितीय व भव्य तृतीय स्थान पर रहे।
लड़कों की 400 मीटर ओपन दौड़ में भविष्य प्रथम, आयुष द्वितीय व रत्न तृतीय स्थान पर रहें। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में नफीसा प्रथम, समृद्धि द्वितीय व तान्या तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता को ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल लेबर एंड एम्प्लॉई एवं एचके स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन कमल सैनी ने सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि छछरौली स्पोर्ट्स क्लब व ग्राम पंचायत नर्सरी को सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान संजीव सैनी, सैनी महापंचायत हरियाणा के जिला अध्यक्ष प्रिंस सैनी, गौरव सैनी तारूवाला, कोच रमनजीत सिंह, कोच शिवम राणा, कोच गुणदीप सिंह, मदन, मोहन लाल, राजेंद्र बहल मौजूद रहे।