फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोर व बुजुर्ग डेंगू की चपेट में, कुल 14 केस

Tue, 17 Sep 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू के दो नए केस मिले हैं। इनमें 17 वर्षीय किशोर साढौरा के गांव टोडरपुर से और दूसरा सरस्वतीनगर के फेरूवाला से 75 वर्षीय बुजुर्ग हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 14 हो गई है। दोनों केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनके घरों व आसपास फॉगिंग कराई गई। साथ ही दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। विभाग की तरफ से उनका उपचार कराया जा रहा है।
किशोर व बुजुर्ग को कई दिनों से बुखार आ रहा था। कई डॉक्टरों के पास से दवा लेने पर भी आराम नहीं हो रहा था। इस पर स्वास्थ्य विभाग की लैब में दोनों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। रिपोर्ट में दोनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग की टीम उनके घर पर भेजी गई। दोनों का उपचार करने के अलावा घरों में मच्छर के लारवा की जांच की गई। इस दौरान घरों में लारवा भी मिला। वहीं दोनों मरीजों के अलावा आसपास की गलियों में भी फॉगिंग की गई ताकि डेंगू के मच्छर को अन्य लोगों को काटने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के दो केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 14 हो गई है। जहां पर डेंगू मिलता है वहां पर फॉगिंग करवाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाए। इस दौरान गमलों, पुराने बर्तनों व टायरों के अलावा फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को खाली जरूर करें ताकि उसमें मच्छरों का लारवा न पनप सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें