यमुना के तेज बहाव में बहे दोनों युवक।
- फोटो : mathura
यमुनानगर। पहाड़ों से यमुना के पानी में बहकर आ रही लकड़ी को लोग किनारों से पकड़ रहे हैं। ऐसे में बेलगढ़ भी यमुना के मुहाने पर है। यहां बनियावाला निवासी सूफियान (17) व बल्लेवाला निवासी सालिक (19) दो युवक भी यमुना के पानी से लकड़ी निकाल रहे थे। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते बह गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक पानी के अंदर ओझल हो गए। इसके बाद लोगों ने परिवार व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अपने स्तर पर भी डूबे दोनों युवक की तलाश कराई, यहां तक देर शाम तक यमुना के किनारों पर सर्च अभियान चलाया, किंतु कुछ पता नहीं चल सका। संवाद