यमुनानगर। शहर के फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोर से यौनशाेषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोर की माता की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोर की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब पांच बजे उसका बेटा छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान पतंग पड़ोस में रहने वाले प्रेमचंद के घर में जा गिरी। पतंग उठाने के लिए जब किशोर उसके घर गया, तो उस समय प्रेमचंद्र घर में अकेला था। आरोप है कि उसने किशोर को पकड़ लिया और उससे गलत हरकत की। शिकायत में बताया गया कि घटना के बाद प्रेमचंद्र ने किशोर को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण किशोर चुपचाप घर लौट आया। बाद में जब उसे दर्द हुआ, तो मां ने कारण पूछा। इस पर किशोर ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद मां ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। संवाद